Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में इस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश मे सरगर्मी से जुटी पुलिस


बांसडीह (बलिया) फर्जी फेसबुक आईडी से क्षेत्र के एक गांव की युवती का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ छेड़खानी व आईटी एक्ट में मुकदमा कायम किया हैं। आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही हैं। उधर दु:साहसी आरोपी युवक ने मंगलवार को एक दूसरा वीडियो भी वायरल कर दिया हैं।
प्रभारी कोतवाल कमला यादव ने बताया की युवती के पिता की तहरीर पर कृष्णा साहनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 364,509 व 67 ए आईटी एक्ट के तहत मु्रदमा कायम किया गया हैं। आरोपी युवक गांव से फरार हैं। तहरीर में युवती के पिता ने आरोप लगाया हैं कि वर्ष 2018 में भी युवक ने मेरी पुत्री के साथ छेड़खानी किया था। वह युवक युवती को ब्लैक मेल भी करता रहा हैं। उधर युवक ने सोमवार की देर रात युवती का एक अलग वीडयो वायरल कर दिया हैं। बांसडीह कोतवाली पंहुचे एसपी देवेन्द्र नाथ युवक के खिलाफ कड़ी कारवाई का निर्देश दिया हैं।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---