Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता इन प्रतिभाओं को खण्ड शिक्षाधिकारी व इस महिला ग्रामप्रधान ने किया सम्मानित


रतसर (बलिया) राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद दिल्ली के निर्देशन में 47वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी में शिक्षा क्षेत्र गड़वार के पू० मा० वि० रतसड़ कलां की कक्षा- आठवीं की छात्रा नम्रता गुप्ता ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर आधारित प्रदर्शनी में पूरे उत्तरप्रदेश में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। दिनाँक 13 जनवरी 2020 दिन सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर नम्रता गुप्ता को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीपप्रज्वलन के साथ हुई ।राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता शंकर कुमार रावत ने स्वागत गीत गाया । समारोह के विशिष्ठ अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार व मुख्य अतिथि ग्रामप्रधान रतसर कलां सुश्री स्मृति सिंह ने नम्रता को संयुक्त रूप से साइकिल, शाल व मेडल देकर सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राथमिक विद्यालय चकचमैनिया की छात्रा गरिमा यादव को प्रदेश स्तरीय विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर भी सम्मानित किया गया ।इसके साथ ही राज्य स्तरीय काव्य गायन प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवाकला के अध्यापक शंकर कुमार रावत को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया, शंकर रावत बहुमुखी प्रतिभा के धनी है।  
इस अवसर पर आशुतोष सिंह तोमर नोडल (विज्ञान प्रदर्शनी) , फागू लाल पाण्डेय प्रभारी प्रधानाध्यापक, सुनील कुमार पाण्डेय, इबरार अहमद सिद्दीकी, तज्जमुल हुसैन, विमला शर्मा, नाजिया रोशन, डॉ अभिषेक पाण्डेय, सुनील राय, शंकर रावत, दिग्विजय चौबे, प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई गड़वार के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, सुनील सिंह यादव, जयप्रकाश सिंह, सरफराज अहमद, अक्सा फाउंडेशन की दीप्ति सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी मुक्तानंद सिंह, वेद प्रकाश, असलम, राजेश कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे। संचालन सुनील राय ने तथा आभार फागुलाल पाण्डेय ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---