Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: राष्ट्रीय एकता मंच के संयोजकत्व में इस मनोरंजन हाल में हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने कही ये बातें

बलिया (ब्यूरो) राष्ट्रीय एकता मंच बलिया के संयोजकत्व में टी०डी०कॉलेज बलिया के मनोरंजन हाल में 12 जनवरी 2020 दिन रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एक विचार गोष्ठी व समारोह का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी का मुख्य विषय "वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य और स्वामी विवेकानंद" था ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, माँ भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीपप्रज्वलन के साथ हुआ ।कक्षा 3 की बालिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । चूंकि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है इसलिए अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को भी सम्मानित किया गया । सम्मानित किये जाने वालों में डॉ निर्मल कुमार पाण्डेय, डॉ प्रीति उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, दीपक सिंह अध्यक्ष टी०डी०कालेज, डॉ अभिषेक पाण्डेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव वरिष्ठ लिपिक लेखा, शंकर कुमार रावत, कुलभूषण त्रिपाठी, राधेश्याम पाण्डेय, सुनील सिंह यादव, कादम्बिनी सिंह, संतोष कुमार चतुर्वेदी, अशोक पाण्डेय, अशोक वर्मा व सरफराज अहमद आदि रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो०ज्ञान प्रकाश मिश्र ने सीएए पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विवेकानंद के नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांतों को अपने जीवन मे उतारने की बात कही ।मुख्य वक्ता डॉ अरविंद कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके आदर्शों, मूल्यों, संस्कारों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाने के लिए हमे किसी मार्ग दर्शन की आवश्यकता नही बल्कि प्रेरणा की आवश्यकता है जिसकी जीती जागती प्रतिमूर्ति थे स्वामी विवेकानंद ।अब हमें यह कहने का समय नही है कि हम भारतीय है बल्कि यह कहने का समय है कि मैं भारत हूँ ।हमे अपने देश के लिए कुछ करना होगा तभी हम स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत जो विश्व गुरु था, तैयार कर पायेंगे । मुख्य अतिथि प्रो०योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज के परिदृश्य में भी स्वामी जी के विचार, सिद्धांत, मूल्य, संस्कार समीचीन है जिनको अपने जीवन मे उतार कर एक सुदृढ़, बलवान, सम्पन्न, विश्व गुरु भारत का निर्माण किया जा सकता है ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मेजर दिनेश सिंह ने किया जबकि मुख्य अतिथि प्रो०योगेंद्र सिंह कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया, मुख्य वक्ता डॉ अरविंद कुमार सिंह ऐसो०प्रोफेसर, एस०पी०जी०कॉलेज शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर तथा विशिष्ट अतिथि प्रो०ज्ञान प्रकाश मिश्र, पत्रकारिता विभाग काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी रहे । कार्यक्रम का संचालन अरविंद शुक्ल ने तथा आभार करुणानिधि तिवारी ने किया ।कार्यक्रम की भव्यता व विशालता में प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई गड़वार के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय व मंत्री टुनटुन प्रसाद, रामकिंकर सिंह, लव पाण्डेय, शम्मी तिवारी, मिश्रा, संतोष दीक्षित, बृजेश प्रसाद, पिंटू चौबे, अजित मिश्रा आदि की महती भूमिका रही ।अंत मे सिद्धार्थ त्रिपाठी द्वारा गाये गये वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम का समापन हुआ ।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---