Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: लोक जागरण मंच के इस खण्ड प्रभारी के नेतृत्व में सीएए के संबंध में इस कस्बा क्षेत्र के लोगो को किया गया जागरूक


रतसर (बलिया) लोक जागरण मंच के गड़वार खण्ड प्रभारी विक्रमा सिंह जी के नेतृत्व में रविवार को कस्बा सहित आसपास के गांवों में सीएए नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 से संबंधित पर्चा बांटकर मंच के लोंगो ने आमजन को जागरूक किया। पंफलेट के माध्यम से लोंगो को जागरूक करने के क्रम में बताया गया कि सीएए  किसी भी वर्ग के भारतीय नागरिकों को देश में निवास करने के मौलिक अधिकार या उनकी नागरिकता पर कोई प्रभाव नही डालता। साथ ही इस संशोधित एक्ट से भारतीय मुस्लिम नागरिकों का कोई संबंध नही है। यह एक्ट पड़ोसी इस्लामिक देश से धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर भारत में शरण लिए शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है। इस अवसर पर एडवोकेट देवानंद सिंह, जय प्रकाश शर्मा, विनय शंकर सिंह, मोहन जी, रविशंकर सिंह, धनंन्जय सिंह, मनोज मिश्रा, रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि रहे। 

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---