Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सीएए कानून के समर्थन मे इस विधायक के नेतृत्व मे हजारों कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान के लिए किया कूच, लोक जागरण मार्च मे करेंगे शिरकत


सिकन्दरपुर (बलिया) सीएए कानून के समर्थन में सोमवार को बलिया के रामलीला मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित लोक जागरण मार्च में हिस्सा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सीएए कानून के समर्थन मे लोक जागरण मार्च निकालकर व लोगों को लोगों को सीएए कानून के बारे मे जागरुक करते हुए रामलीला मैदान बलिया के लिए कूच कर दिया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने कहा कि एक विशेष वर्ग द्वारा पूरे देश में सीए कानून और एनआरसी को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है तथा देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून के समर्थन व इस कानून के सभी बिंदुओं पर आम लोगों को जागरूक करने के लिये यह लोक जागरण मार्च निकाला रहा है।
बताते चलें कि लोक जागरण मार्च के दृष्टिगत पार्टी नेतृत्व द्वारा सिकंदरपुर विधानसभा को चार मंडलों में बांटा गया हैं। जिसमें खेजूरी, पंदह, नवानगर व सिकंदरपुर इन सभी मंडलों से कुल लगभग दस हजार पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी रामलीला मैदान बलिया में आयोजित रैली मे भाग लेंगे।
इस दौरान पैदल मार्च में प्रमुख रूप से सलेमपुर लोकसभा सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि अंजनी यादव, बैजनाथ पांडे, गणेश प्रसाद सोनी, अजय खरवार, प्रमोद गुप्ता, माधव प्रसाद गुप्ता, रविंद्र वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, प्रयाग चौहान, मुन्ना शर्मा, बिट्टू पांडे, चंदन राय, आलोक त्रिपाठी, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, पुनीत सिंह, नितेश सिंह, जितेंद्र यादव, कालू राय, शोभन राजभर, आकाश तिवारी, बबलू सिंह बहार, पंकज यादव, अमरजीत भारद्वाज, अनिल यादव, ओम प्रकाश यादव व नितेश सिंह समेत हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---