Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: ट्रक को ओवरटेक करतें समय इन दो बाइकों की टक्कर में इस वृद्ध की हुई मौत, ये तीन हुए घायल


सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के मनियर मार्ग पर भुवनेश्वरी राय पब्लिक स्कूल के समीप रविवार की शाम ट्रक को ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सांय सतीश कुमार राय 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उदय नारायण राय व शेषनाथ राय 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय भुनेश्वर राय निवासीगण सिसोटार एक ही बाइक से सिकंदरपुर से वापस अपने घर जा रहे थे कि भुनेश्वरी राय स्कूल के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से दूसरी बाइक पर सवार होकर आ रहे सुमित गुप्ता 24 वर्ष पुत्र जयप्रकाश गुप्ता व अभिषेक चौहान 26 वर्ष पुत्र हेमंत चौहान निवासीगण सिसोटार आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे चारों वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने शेष नाथ राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सतीश, सुमित व अभिषेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---