Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन, सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कही ये बड़ी बात


सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के डाक बंगले मे रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य मे एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय "वर्तमान भारतीय समाज व स्वामी विवेकानंद" रखा गया था, विचार गोष्ठी को संबोधित करतें हुये मुख्य अतिथि बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहां कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अभिनव प्रयास एवं संदेश से भारतवर्ष में राष्ट्रीय भावना का बीजारोपण कर विदेशों में हिंदू धर्म तथा भारत के प्रति व्याप्त हीन भावना को समाप्त कर जन चेतना का संदेश दिया। आगे कहा कि हम भारतीय लोग सनातन काल से सहिष्णुता का पाठ पढ़ते आ रहे हैं तथा सभी धर्मों का सम्मान करना ही हमारे धर्म का मूल मंत्र रहा है, इतिहास साक्षी है कि हमने अपने विचारों को दुनिया मे शस्त्र बल के बजाय शास्त्रार्थ बल से प्रचारित किया है, पश्चिमी सभ्यता पर तीखा वार करते हुए सांसद ने कहा कि खून खराबा पश्चिम की सभ्यता है, हमारे देश में संस्कृति को संजोए रखने के लिए युद्धों को याद किया जाता है, हमारे देश में जब धर्म की अस्मिता पर आंच आती है तब युद्ध किया जाता हैं, हमारे देश मे अस्त शस्त्र की पूजा होती है, आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पश्चिमी सभ्यता और हमारे देश के बीच क्या अंतर है इसी बात का संदेश देने का काम पूरे विश्व में प्रवास के दौरान किया था।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजधारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने शोषित पीड़ित एवं दुखियों की सेवा को ही सबसे बड़ी पूजा बताया। जीवन पर्यंत भारत माता के उत्थान एवं समृद्धि का सपना सजाए हुए उन्होंने देशवासियों को पुरुषार्थी एवं सबल बनाने का संदेश दिया, परलोक के मोक्ष के पीछे भागने के बजाय वर्तमान में सामूहिक मोक्ष के लिए वर्तमान लोक को अपने सुकर्मों से सुंदर बनाने की अपील की।
जिला प्रचारक राजीव नयन ने बताया कि विवेकानंद ने दुनिया की धर्म पंचायत में भारतीय सनातन धर्म की व्याख्या कर हिंदू धर्म का सम्मान दुनिया के पटल पर दिलाया, उसके पहले और उसके बाद से अब तक कोई भी ऐसा कार्य आज तक नहीं कर पाया, गोष्ठी को प्रमुख रूप से विद्यासागर उपाध्याय, संजय कुमार राय, सुरेश सिंह, अखिलेश कुमार राय,  बैजनाथ पाण्डेय, मोहनकांत राय, रियाज अहमद, अरविंद कुमार राय, दयाशंकर भारती, मुन्ना राय, गिरिजेश मिश्र, भुवाल सिंह, पप्पू राय, राकेश गुप्ता, मार्कन्डेय शर्मा, डॉ नसीम चिश्ती, रामायण सिंह व दिनेश सिंह आदि ने संबोधित किया, सभा की अध्यक्षता अरविंद कुमार राय एवं संचालन भोला सिंह ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---