Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: समाधान दिवस का हुआ आयोजन, फरियादियों की शिकायत पर इस महिला उपजिलाधिकारी ने दिया ये आदेश


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय तहसील के सेन्ट्रल सभागार में मंगलवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान फरियादियों की काफी भीड़ सेन्ट्रल सभागार देखी गई, इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अलग अलग मामलों से सम्बंधित कुल 83 लोगों ने शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जिनमें अधिकारियों द्वारा सात शिकायतों को मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ सम्बन्धित विभागों को भेज दिया गया।
समाधान दिवस में पकड़ी थाना क्षेत्र के चक बहाउद्दीन गांव निवासी रेखा चौहान के आवेदनपत्र एवं हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम मे उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर पुलिस ने उनकी पांच बीघा जमीन पर उन्हें कब्जा कराया।रेखा ने आवेदनपत्र में शिकायत किया है गांव के ही गौरीशंकर चौहान हाइकोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी पांच बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाये हुए हैं, जबकि पूर गांव के बैजनाथ ठाकुर ने आवेदनपत्र में शिकायत किया है कि उनके पट्टे की जमीन पर दूसरे ने कब्जा कर लिया है, उनके आवेदन पत्र के निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष पकड़ी को निर्देश दिया, इसी प्रकार लीलकर मठिया गांव निवासी अच्छेलाल ने अपने मकान के सामने रास्ता नहीं होने के बारे में आवेदनपत्र दिया जिस पर उपजिलाधिकारी ने बीडीओ नवानगर को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया, इस दौरान उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रथम दृष्टया तीन असहायों को कंबल भी वितरित किया।
समाधान दिवस में तहसीलदार दूधनाथ राम, नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी, प्रभारी निरीक्षक, सिकन्दरपुर बालमुकुन्द मिश्रा, इंस्पेक्टर पकड़ी योगेश कुमार यादव सहित अन्य विभागों के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---