Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: एरिया मार्केटिंग अधिकारी ने इस धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, दिये ये निर्देश


सिकन्दरपुर (बलिया) एरिया मार्केटिंग अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्र ने क्षेत्र के चेतन किशोर गांव स्थित हाट केंद्र/धान क्रय केंद्र नवानगर का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दौरान केंद्र पर धान की खरीदारी की स्थिति और इस कार्य में आने वाली दिक़्क़तों के बारे में एरिया मार्केटिंग अधिकारी ने हाट निरीक्षक से विस्तार से जानकारी प्राप्त कर क्रय केन्द्र के संचालन के प्रति अपनी संतुष्टि जाहिर किया, साथ ही शासन के मंशा के अनुसार किसानों के धान की खरीदारी मे पार्दर्शिता बरतने का निर्देश दिया।
इस दौरान एरिया मार्केंटिंग अधिकारी द्वारा पूछने पर हाट निरीक्षक प्रेमशीला मिश्र ने बताया कि इस केंद्र पर अब तक 131 किसानों से 10 हजार 140 कुन्तल धान की खरीदारी की जा चुकी है, बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार केन्द्र पर धान ले कर आने वाले सभी किसानों के धान की खरीदारी की जा रही है, बताया कि केंद्र पर आने वाले सभी किसानों के धान की खरीदारी लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---