Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: फिर एक गायब, नहीं थम रही बाईक चोरी की घटनाएं, लोगों का पुलिस से उठ रहा भरोसा


सिकंदरपुर (बलिया) आए दिन लगातार हो रही बाइक चोरियों को लेकर पहले लोग सोचते थे कि चोरों मे अब सिकंदरपुर पुलिस का भय व डर नहीं रहा गया है, लेकिन अब लोगों को यकीन हो चला है कि वाकई पूरे क्षेत्र में सिकन्दरपुर पुलिस का भय अब खत्म हो चला हैं, खुलेआम दिनदहाड़े बाइक चोरियों का सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसको लेकर आम लोगों में सिकन्दरपुर पुलिस के कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठने लगी हैं।सिकन्दरपुर नगर मे जिस तेजी से दुपहिया वाहनों की चोरी धड़ल्ले से हो रही है यह सिद्ध कर रहा है कि अब प्रशासन का भय चोरों में नहीं रह गया है। विदित हो कि अभी एक हफ्ता पूर्व सेंट्रल बैंक के सामने से एक बैंक उपभोक्ता की बाइक चोरी हो गई थी, अभी पुलिस उस बाइक का पता भी नहीं लगा पाई की रविवार की सुबह सिकंदरपुर नगर निवासी बृजेश कुमार राजभर अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक  यूपी 60 P 0069 स्थानीय डिजिटल शौचालय के सामने खड़ा करके शौचालय के लिए अंदर गयें और कुछ ही मिनटों मे बाहर निकलते ही उसकी बाइक गायब हो चुकी थी, काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो वे 112 नंबर डायल कर मौके पर पुलिस को बुलाया, मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन करने की बजाय उल्टा बाईक मालिक को सांत्वना देने और पूछताछ करने में ही लगी रही, इस दौरान बाइक न मिलने पर उक्त युवक द्वारा स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दे दी गई है।
बताते चलें कि नगर में इन दिनों दुपहिया वाहनों  की चोरी की घटनाओं मे बाढ़ सी आ गई है, कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व में नगर के प्रत्याशी रहे डॉ उमेश चंद की बाइक उनके घर के सामने से ही गायब हो गई थी, जो आज तक नहीं मिली, जिसको लेकर अब आम लोगों का भरोसा सिकंदरपुर पुलिस से दिनों दिन उठता ही जा रहा है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---