सिकंदरपुर (बलिया) बुधवार की दोपहर मुख्य बस स्टैंड चौराहा सिकन्दरपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंक कर जोरदार विरोध दर्ज कराया तथा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जवाहर चौहान, विजय मिश्रा, कृष्णा तिवारी, सुमंत मिश्रा, मणिशंकर सिंह, मदन यादव, देवेंद्र पाण्डेय, मनन सिंह, वकील अहमद व कमलेश कुमार सिंह समेत दर्जनों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता