Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सरकारी सहायता न मिलने से नाराज हजारों की संख्या मे ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


बांसडीह (बलिया) लगातार बारिश के चलते सुरहाताल के तटीय इलाके के लोग किसी भी प्रकार की मदद नही मिलने से आजिज आकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यन्त कुमार मौर्य को हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के मुताबिक सुरहाताल के किनारे बसे दर्जनों गांव के सैकड़ों परिवारों को घर से बेघर होना पड़ा है।कारण कि जलस्तर की वृद्धि अनवरत जारी है।इन दर्जनों गांव के महीनों से सुरहाताल के बाढ़ पीड़ित परिवारों को शासन - प्रशासन द्वारा अभी तक कोई मदद देने नही आया। ऐसे में पूरा क्षेत्र नाराजगी व्यक्त करने तहसील पर पहुँच गया।आक्रोश इतना रहा कि सैकड़ों परिवार की महिलाए  निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल, निषाद पार्टी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुँचकर कर  प्रदर्शन किया। साथ ही निषाद पार्टी लेटर पैड पर महामहिम राज्य पाल महोदय उत्तरप्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। गौरतलब हो कि पिछले लगभग एक महीने से दह ताल के विकराल रूप के चलते तहसील अन्तर्गत दर्जनों गांव जैसे मैरिटार, शिवपुर, सुर्यपुरा, कैथवली, राजपुर, शिवरामपुर, साहोडिह, मुड़ीयारी, देवरार, डूहियामुसी, केवटलीयाकला, जानकी छपरा, रुकुनपुरा आदि पीड़ित है। वक्ताओं ने कहा कि दह ताल के किनारे जितने भी गांव बसे है।उन  उन गांवों के सैकड़ों परिवार घर से बेघर हो गए है। उन परिवारों को शासन द्वारा अभी तक कोई राहत सामग्री नहीं दिया गया है। दर्जनों गांवों के सैकड़ों परिवारों को राहत सामग्री के साथ ही आवास आवंटित भी की जाय। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी ने चेताया की अगर तत्काल  पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के साथ  मुवावजा नहीं दिया गया तो हम सब सड़क पर उतरते हुए आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।इस इस दौरान मुआवजा की मांग लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए गए।इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम निषाद शिव नारायण निषाद डॉक्टर स्वामी नाथ साहनी बबुआ सिंह देवेंद्र निषाद श्रीकांत साहनी रामदयाल साहनी संजीव साहनी बीरबल राजभर उमेश निषाद चिंता देवी रिंकू देवी फुलिया देवी शिवकुमारी बसंती ललिता देवी चंद्रावती देवी सुंदरी रजौली लक्ष्मी या उर्मिला आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---