Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सदर तहसीलदार द्वारा इस गांव का किया गया निरीक्षण, दिये ये आवश्यक निर्देश


रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के रतसर कला  गांव की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह के प्रार्थना पत्र पर सदर तहसीलदार शिवसागर दुबे मंगलवार को अचानक ग्रामसभा के कई विवादित स्थलों का मौका मुआयना करने रतसर पहुंचे तथा हकीकत से रूबरू हुए ।ध्रुप बारी के आवास के पास खदरा पर बीछे खड़ंजे की स्थिति को देखा तथा औरतों द्वारा यह बताए जाने पर कि घर में कोई पुरुष नहीं है , पर उन्होंने महिलाओं को कहा कि तय समय पर पुरुष अपने जमीन से संबंधित सभी कागजात लेकर कार्यालय पर उपस्थित हो । वहां से वे पचखोरा मार्ग पर आए तथा नालों पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को देखा और कहा कि नाले पर किसी भी प्रकार का निर्माण ना करें अन्यथा की दशा में उसे प्रशासन तोड़ने के लिए बाध्य होगा ।सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का निर्माण न करें ।नालों पर अवैध निर्माण के प्रति काफी शख़्त दिखे ।
ग्राम प्रधान स्मृति सिंह द्वारा गांधी आश्रम चौराहे के पास स्थित कुएं पर शुद्ध जल हेतु  लगाए जा रहे आर ओ प्लांट के स्थान का भी मौका मुआयना किया तथा जरूरी कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---