Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अग्रणी शिक्षण संस्थानों मे शुमार इस विद्यालय मे रंगोली प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के कठघरा बंशीबाजार स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान आर एस एस गुरुकुल अकादमी कठघरा बंशीबाजार मे मंगलवार को भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया, इस प्रतियोगिता मे नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, इस रंगोली प्रतियोगिता मे मुख्य जांचकर्ता के रूप में विद्यालय के प्रबंधक जयप्रताप सिंह गुड्डू व रंगोली प्रतियोगिता के इंचार्ज सीताराम यादव व विजय गुप्ता के द्वारा गहनता से निरीक्षण करने के उपरांत रंगोली प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
घोषित रिजल्ट के अनुसार रंगोली प्रतियोगिता मे कक्षा 9वीं के बच्चों ने पहला रैंक हासिल किया तथा कक्षा 7वीं के बच्चों ने दुसरी रैंक हासिल किया वहीं कक्षा 3 के बच्चों ने तीसरा रैंक प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जय प्रताप सिंह गुड्डू ने कहा कि बच्चों में कला व भारतीय संस्कृति के प्रति अपार संभावनाएं हैं बस जरूरत है बच्चों की कला को सही दिशा में तराशा जाए, इसीलिए विद्यालय समय-समय पर इस तरह के आयोजनों को आयोजित करता रहता है जिससे बच्चे अपनी काबिलियत को खुलकर सबको दिखा सके।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---