Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: रामलीला के अंतिम दिन दशरथनंदन भगवान श्रीराम की राजगद्दी का सजीव मंचन देख भक्त हुए भावविभोर


रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बीका भगत पोखरा पर श्री बीका भगत सेवा संस्थान व रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा प्रस्तुत रामलीला के 15 में व अंतिम दिन प्रभु श्री रामचंद्र के राज्याभिषेक व  सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के नाटक मंचन के साथ वर्ष 2019 की रामलीला का सकुशल समापन हुआ ।प्रभु श्रीराम के राजगद्दी पर विराजमान होते ही चारों दिशाओं में खुशी व हर्षोल्लास का माहौल हो गया । चहुओर दीप जगमगा उठे । मां जानकी सहित पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के सिंहासन पर बैठने की मनोहर झांकी सभी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी ।आज की रामलीला के प्रायोजक पूर्व ग्राम प्रधान रतसर श्री नईम अख्तर रहे जिनको श्री बीका भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजीत सिंह साथ लेकर मंच तक गए । साथ ही अब तक के सभी प्रायोजक भी मंच पर मौजूद रहे ।सिंहासन पर विराजमान श्री राम की भव्य आरती की गई तत्पश्चात रामलीला कमेटी द्वारा नईम अख्तर को भी पुष्प मालाओं से पुरजोर स्वागत किया गया । मंचासीन सभी आगंतुकों का भी स्वागत पुष्प मालाओं से किया गया ।कमेटी द्वारा रामलीला के सभी पात्रों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया ।पुनः संजय शर्मा प्रोपराइटर शर्मा हार्डवेयर द्वारा सभी पात्रों को पीतांबरी देकर सम्मानित किया गया । अक्षय लाल शर्मा अध्यक्ष लखिया बाबा सेवा संस्थान, प्रदीप गुप्ता ,अजीत सिंह अध्यक्ष श्री बीका भगत सेवा संस्थान व नंदू सिंह अध्यक्ष रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला में उत्कृष्ट अभिनय के लिए स्मृति चिन्ह भी दिया गया ।कमेटी द्वारा सभी को प्रसाद वितरित किया गया । रामलीला के समापन के पश्चात सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र नाटक का सजीव मंचन किया गया जिसका हजारों की संख्या में मौजूद स्त्री ,पुरुष व बच्चों ने देर रात तक आनंद लिया । भाजपा के प्रांतीय परिषद के सदस्य श्री उपेंद्र पाण्डेय ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है । हमें उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए तभी हम अपने जीवन के चरमोत्कर्ष को प्राप्त कर सकते हैं ।मंच संचालन मदन यादव ने किया तथा अजीत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया ।नईम अख्तर पूर्व प्रधान रतसर कला, लल्लन सिंह प्रबंधक किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रक्सा ,उपेंद्र नाथ पाण्डेय, उमेश सिंह, अखिलेश सिंह, अमित यादव, रामेश्वर यादव, सुरेंद्र पाण्डेय, अनिल गुप्ता, अजीत गुप्ता, फैयाज अहमद, डॉ प्रवीण सिंह, प्रदीप गुप्ता, अक्षय लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर रतसर चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र निषाद, मुकेश यादव राहुल यादव व होमगार्ड के जवान अंत तक मौजूद रहे ।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---