Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पत्रकारों के साथ हो रहें लगातार उत्पीड़न अब नाकाबिले बर्दाश्त- बृजेंद्र नाथ सिंह


सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के मनियर रोड स्थित वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ मिश्र के आवास पर रविवार की दोपहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की तहसील स्तरीय पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक में पत्रकारों के लगातार हो रहे उत्पीड़न पर घोर चिंता व्यक्त की गई । इस दौरान वक्ताओं ने देश में पत्रकारों का उत्पीड़न सहन नहीं करने की बात कही, बैठक में पत्रकारों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई, वक्ताओं ने कहा कि कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हो रहे हमले और अभद्र व्यवहार चिंता जनक है । इस प्रकार की घटनाओं को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुये, सरकार से पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ग्रापए सिकन्दरपुर के तहसील अध्यक्ष बृजेंद्र नाथ सिंह ने ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ग्रापए ने कई कदम उठाए हैं । उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से पत्रकारों के साथ लगातार उत्पीड़न हो रहा है जो नाकाबिले बर्दाश्त हैं। पत्रकारों को कई बार कवरेज से रोका जा रहा है, ऐसे में स्वतंत्र पत्रकारिता की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं, आगे कहा कि यदि पत्रकारों पर हो रहा उत्पीड़न बंद नहीं होता है तो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगी साथ ही तथाकथित पत्रकारों के द्वारा लगातार किए जा रहे दुर्व्यवहार के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पत्रकारों को चिन्हित करके कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे कि देश में चौथे स्तंभ की साख बची रहे। इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से अजय कुमार तिवारी, धीरज मिश्रा, संतोष कुमार शर्मा, रमेश जायसवाल, नवीन सिंह, अभिषेक तिवारी, संजीव सिंह, विनोद कुमार गुप्ता आदि पत्रकार मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता शंभूनाथ मिश्रा व संचालन गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---