Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जलजमाव व दुर्गन्ध से इन गांवों के लोगों का जीना हुआ मुहाल, आखिर कौन लेगा इन गांव वालों की सुध


सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के अनेक गांवों के निवासी जलजमाव की समस्या से दो चार हो कर न केवल आवागमन की कठिनाई झेल रहे हैं बल्कि महीनों से जमा पानी अब दुर्गन्ध देने लगा हैं जिससे लोगों का जीना मोहाल किया है, पानी से निकल रहा सड़ा दुर्गन्ध वातावरण को दूषित कर संक्रामक रोगों को न्यौता दे रहा है।
जलजमाव से सबसे बदतर स्थिति क्षेत्र के चौहान बस्ती काजीपुर की है।जहां जलजमाव की निकासी के अभाव में आवागमन के रास्तों के साथ ही अन्य स्थानों पर एक महीने से बारिश का पानी जमा है, जो सड़ कर बदबू दे रहा है, इससे बस्ती के लोगों का आवागमन पानी के अंदर हो कर ही सम्भव हो पा रहा है, साथ ही उससे निकलने वाले दुर्गन्ध से लोगों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है, बस्ती के लोग इस बात को लेकर भयभीत हैं कि कहीं कोई संक्रामक बीमारी अपना पाव न पसार दे, बस्ती के रामनारायण प्रजापति, जानकी देवी, पिन्टू चौहान, मुन्नी देवी, फतेह बहादुर प्रजापति आदि लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण हम लोग एक महीने से कठिनाई झेल रहे हैं किंतु अब तक हमारी समस्या के समाधान हेतु कोई भी सामने नहीं आया, आगे बताया कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधि का आना तो दूर अब तक जलजमाव वाले भागों में दवा तक का छिड़काव नहीं कराया गया, यह भी बताया कि जलजमाव के चलते हैंड पम्पों का पानी दूषित हो गया है, स्वच्छ जल के अभाव में लोग हैंडपम्प का दूषित जल ही पीने को विवश हैं।
ठीक यही स्थिति क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी व खरीद गांव में है, जहां निकासी के अभाव में अनेक स्थानों पर जमा बरसाती पानी अब सड़ कर दुर्गन्ध दें कर वातावरण को दूषित कर रहा है, इससे गांव में संक्रामक रोगों के पाव पसारने का खतरा बढता जा रहा है, खरीद व पुरुषोत्तम पट्टी गांव के अनेक लोगों ने बताया कि जमा पानी के कारण गांव में मच्छरों के प्रकोप काफी बढ़ गया है।जिनके काटने से रातों की नींद हराम हो गई है, खरीद गांव के पूर्व प्रधान त्रिलोकीनाथ यादव सहित उमराव यादव, सुभाष यादव आदि ने बताया कि गांव में जमे पानी की निकासी हेतु न तो ब्यवस्था की गई न ही अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा के छिड़काव के साथ ही सुरक्षात्मक रूप से संक्रामक रोग निरोधी कोई ब्यवस्था ही कि गई, जो स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्य प्रणाली व उदासीनता को उजागर करता है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---