सिकन्दरपुर (बलिया) पुलिस अपराध व चोरी रोकने के भले ही लाख इंतजाम व दावे कर ले पर आए दिन चोरों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है, पुलिस अभी पूर्व की कई घटनाओं का भी पर्दाफाश नहीं कर पायी हैं, ऐसे मे स्थानीय पुलिस सुरक्षा को चैलेंज करते हुए चोर दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।
ताजा मामला नगरपंचायत सिकन्दरपुर के गंधी मुहल्ला का है जहां पर बाइक चोरों ने शनिवार की सुबह 10 बजे गंधी मुहल्ला निवासी व भाजपा नेता डॉ उमेश चंद्र की होन्डा ड्रीम बाईक जिसका नंबर UP 60-Z-0175 को घर के सामने से ही गायब कर दिया, भाजपा नेता ने काफी खोजबीन किया पर बाईक का पता नही चला, जिसके बाद भाजपा नेता डॉ उमेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

