Left Post

Type Here to Get Search Results !

लखनऊ: अक्टूबर माह के शेष बचे 14 दिनों में ये 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, समय रहते निपटा लें बैंकों से जुड़े सभी काम



लखनऊ (ब्यूरों) वैसे तो ये अक्‍टूबर का महीना खत्‍म होने में 14 दिन शेष बचे हैं लेकिन इस दौरान कई ऐसे दिन भी हैं जब देश के अलग- अलग हिस्‍सों में बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में यह जरूरी है डकि समय रहते आप बैंकिंग से जुड़े अपने सभी कामों को निपटा लें, बहरहाल आइए जानते हैं कि आखिर कब-कब बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

हड़ताल की वजह से बैंक बंद-
31 अक्‍टूबर से पहले अलग-अलग कारणों से देश के अधिकतर बैंक बंद रहेंगे, इस बारें मे न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 10 बैंकों के विलय के विरोध में 22 अक्टूबर को बैंक यूनियन ने हड़ताल की घोषणा की हैं।
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ की ओर से बुलाई गई इस हड़ताल को भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने भी समर्थन दिया है, यदि यह हड़ताल होती है तो 22 अक्‍टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे।
दरअसल बीते दिनों केन्द्र सरकार ने 10 बैंकों के विलय का ऐलान किया था, इस विलय के बाद 4 नए बैंक अस्तित्‍व में आ जाएंगे, वहीं आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का अस्तित्‍व नहीं रह जायेगा।‌
बताते चलें कि 22 अक्‍टूबर से पहले 20 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से बैंकों की छु्ट्टी होगी, इसी तरह 26 अक्‍टूबर को शनिवार की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।‌
कहने का मतलब यह है कि दिवाली (27 अक्टूबर ) से पहले 3 दिन बैंक बंद रहेंगे, वहीं 27 अक्‍टूबर को दिवाली और रविवार भी है, लिहाजा 27 अक्टूबर को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
दिपावली के बाद 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के कारण देश के अलग- अलग हिस्‍सों में बैंक नहीं खुलेंगे, इसके अलावा 29 अक्टूबर को भैया दूज का त्यौहार मनाया जाएगा, जिसके चलते सभी बैंकों का कामकाज बंद रहेगा, इसलिए अब यह जरूरी है कि आप समय रहते ही अपने बैंकिंग से जुड़े सभी कार्य को निपटा लें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---