Left Post

Type Here to Get Search Results !

लखनऊ: एनआईए ने दिपावली पर आतंकी हमले का जारी किया अलर्ट, यूपी के इस शहर मे देखे गये चार संदिग्ध आतंकी


लखनऊ (ब्यूरों) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दिपावली पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चार संदिग्ध आतंकियों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में देखा गया है, नेपाल सीमा पर एसएसबी और यूपी पुलिस के जवान आतंकी हमले के मद्देनज़र सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी नेपाल के रास्ते से भारत में घुसे थे और आज यानी 17 अक्तूबर को दिल्ली में इकठ्ठा होने वाले हैं, ये सभी स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार हैं, जो बातचीत सुरक्षा एजेंसियों ने रिकॉर्ड की हैं उसमें कहा गया है कि कुछ संदिग्ध कश्मीर से दिल्ली पहुचेंगे, इसके मद्देनज़र दिल्ली और यूपी सहित कई प्रदेशों में सुरक्षाबल विशेष चौकसी बरत रहे हैं, यह भी कहा जा रहा है कि आतंकियों के हुलिए भी सुरक्षा एजेंसियों के पास हैं, जिसके आधार पर एजेंसियां इनकी धरपकड़ में जी जान से जुट गई हैं।

रिपोर्ट- न्यूज डेस्क लखनऊ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---