Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला


सिकंदरपुर (बलिया) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मंगलवार को पश्चिम बंगाल में लगातार हो रहे निर्दोष हिंदुओं की हत्या के विरोध में जल्पा चौक से पदयात्रा निकालते हुए और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका, इसके उपरांत विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने तहसील सिकन्दरपुर पहुंचकर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव को पत्रक सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया तथा पश्चिम बंगाल में हो रहे निर्दोष हिंदुओं की हत्या को जल्द से जल्द रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग किया।
पुतला दहन व पत्रक सौपने में मुख्य रूप से अशोक गुप्ता डब्ल्यू, धर्मेंद्र गुप्ता, शेरू, अंशु बरनवाल, जय शंकर शुक्ल, राजकुमार चौहान, दिनेश यादव, राहुल गुप्ता, गौतम, विजय यादव, अनमोल सिंह, रामजीत चौहान, सोनू गुप्ता, धनंजय कुशवाहा, मनोज वर्मा, आकाश, कर्ण व आदेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---