Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: वेतन ना मिलने से नाराज ये संविदा बिजलीकर्मी बैठे अनिश्चित कालीन धरने पर


सिकंदरपुर (बलिया) 4 माह से वेतन न मिलने से नाराज सिकंदरपुर विद्युत उपकेन्द्र के प्राइवेट संविदाकर्मी लाइनमैन सोमवार को अनिश्चितकाल धरने पर बैठ गए, उनका कहना है कि कंपनी केवल आश्वासन के सहारे कार्य करा रही है पर अब आश्वासन से नहीं वेतन भुगतान होने पर ही धरना समाप्त होगा।
विदित हो कि विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत सप्लाई के लिए व फाल्ट आदि को दुरुस्त करने के लिए ओरियन सिक्योरिटी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्राइवेट लाइनमैन रखे गए हैं, इनकी नियुक्ति इसी वर्ष मई माह में हुई है पर पिछले 4 माह में कुछ प्राइवेट कर्मचारियों को ही मात्र 1 माह का वेतन मिला है, कर्मचारियों का कहना है कि भूखे पेट कंपनी उनसे नौकरी कराने पर आमादा हैं तथा बार-बार मांग के बावजूद भी उन्हें जल्द वेतन भुगतान के जगह पर केवल आश्वासन दिया जा रहा हैं, हम लोगों का परिवार वेतन ना मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर है, जब तक हम कर्मचारियों का बकाया भुगतान नहीं होगा तब तक हम धरना जारी रखेंगे इस बार आश्वासन के बहकावे में कोई भी कर्मचारी नहीं आएंगे।
धरना मे मुख्य रूप से राजेश कुमार, रितेश, इकबाल अहमद, मनीष, जितेंद्र, रामाशंकर व उमेश यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भाष्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---