Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस कॉलेज की छात्राओं ने पौधरोपण कर समाज को दिया ये संदेश


सिकन्दरपुर (बलिया) विश्वस्तर पर 11 अक्टूबर 2019 को पूरे जोशखरोश के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया, पूरे विश्व मे 7वां अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया है। इस दिवस को पहली बार साल 2012 में मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को बढ़ावा देने के लिए इस दिन अलग-अलग देशों में कई तरह के अलग अलग आयोजन भी किए जाते हैं जिसके अंतर्गत लड़कियों की शिक्षा, पोषण, उनके कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल के प्रति उन्हें और समाजजनों को जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर गंगोत्री देवी इंटर कालेज की छात्राओं ने चढ़ बढ़कर पौधरोपण किया। छात्राओं ने कहा कि हम पौधरोपण करेंगे तो आने वाले समय में यह पौधे बहुत बड़े पेड़ के रूप में बढ़ेंगे। जिससे कि हमारे विद्यालय का भी वातावरण शुद्ध होगा और शुद्ध वायु मिलेगी। इस दौरान कुमारी अन्नू, कुमारी अर्चना मिश्रा, निधि, ज्योति, काजल, रागिनी, सरिता, सोनिया, रेनू, निशा, साधना यादव, सुनंदा यादव, प्रीति पांडेय, गुंजन, विप्सा आदि छात्राएं मौजूद थी। अंत में प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता व प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने छात्राओं की इन प्रयासों की जमकर सराहना किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बालिकाओं को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं भी दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---