रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र में माँ दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को देर रात माँ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया ।इसमे प्रमुख रूप से दिलदार कमेटी दिलावलपुर ,विश्व विजेता स्टार कमेटी अरार पर,श्री नागा बाबा कमेटी पकडीतर, यंग स्टार क्लब द पावर पोस्ट ऑफिस की प्रतिमाएं रही।
मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में हाथी, घोड़े ,ऊंट और गाजे- बाजे जुलूस की भव्यता को चार चांद लगा रहे थे ।सभी मूर्तियों को सदर बाजार होकर ही गुज़रना था और स्थानीय बाजार का दिन भी था जिसके कारण प्रशासन को मूर्ति विसर्जन कराने में काफी मसक्कत का सामना करना पड़ा ।जुलूस की भव्यता देखने लायक थी ।आगे-आगे घोड़े, हाथी व ऊंट चल रहे थे ।सुरक्षा की दृष्टि व बड़ा क्षेत्र होने के कारण तीन स्तरों में माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है ।शान्ति सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रतसर चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह के साथ अन्य कॉन्स्टेबल, पी ए सी की टीम मुस्तैदी के साथ अंत तक मौजूद रहे ।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय


