Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विद्यालय परिसर मे पौधारोपण कर समाज को दिया ये संदेश


पकड़ी (बलिया) शिक्षा क्षेत्र पंदह स्थित प्राथमिक विद्यालय नo 1 एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी में वृक्षारोपण करके जीवन दें का संदेश देते हुए वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का का नेतृत्व छात्र नेता आलोक सिंह ने पौधा वितरित कर किया, प्राथमिक विद्यालय नo 1 पुर्व प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वृक्षारोपण अभियान के तहत छात्र छात्राओं द्वारा 11 पौधारोपण किए गया। साथ ही खेतों व घरों में भी पौधे लगाए जाने का संकल्प दिया गया। साथ ही यह संकल्प भी लिया गया की जो पौधा लगाया गया है उसकी देखरेख भी करे। ताकि पौध तैयार होकर वृक्ष बन सके। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से बड़ा पुण्य का और कोई कार्य नहीं है। प्रधानाचार्य सत्येन्द श्रीवास्तव ने कहा कि पौधे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं। पृथ्वी के तापमान को सामान्य रखते हैं। पेड़ पौधों से हमे आक्सीजन मिलती है। जो प्रत्येक जीव जंतु को जीवित रखने के लिए आवश्यक है। इसीलिए हमे पेड़ लगाने के साथ उनका संरक्षण भी करना चाहिए।गांव के ही धर्मेन्द्र सिंह पप्पू का कहना है कि इस साल 700 पौधें पूरे ग्राम पंचायत में लगाये गए हैं और अगले साल 1000पौधें लगाने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, धन्नजय खरवार, रंजना सिंह व मधुबन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता नवीन कुमार पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---