Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: 6 अगस्त को इस तहसील मे जुटेंगे जिले के सभी उच्च आलाधिकारी, क्षेत्रीय विधायक ने लोगों से की ये अपील


सिकंदरपुर (बलिया) आम जनता की समस्याओं को सुनने व समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पूरे जिले में तहसीलवार तहसील दिवस का आयोजन होता है, इसी क्रम में 6 अगस्त दिन मंगलवार को तहसील सिकन्दरपुर के परिसर में मुख्य तहसील दिवस (सम्पूर्ण समाधान दिवस) का आयोजन होगा, इस मुख्य तहसील दिवस के आयोजन में जिले के सभी उच्च आलाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजय भी इस मुख्य तहसील दिवस मे शामिल होकर आम जनता की सभी समस्याओं से रूबरू होंगे व त्वरित रूप से सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
इस मुख्य तहसील दिवस के मद्देनज़र भाजपा विधायक संजय यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समस्याओं से पीड़ित हर व्यक्ति को जल्द से जल्द न्याय मिले, इसी क्रम में शासन प्रशासन द्वारा हर तहसील पर तहसील दिवस का आयोजन कराया जा रहा है, विधायक संजय यादव ने क्षेत्र के सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि समस्या छोटी या बड़ी नहीं होती समस्या समस्या ही होती है, इसलिए समस्याओं को नजरअंदाज न करें बल्कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में मुख्य तहसील दिवस पर उपस्थित होकर अपनी समस्या को संबंधित अधिकारियों के सामने रखें जिससे समस्याओं का समय रहतें निस्तारण कराया जा सके।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---