Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस पीड़ित परिवार ने समाजसेवियों समेत प्रशासन से लगाई मदद की गुहार


सिकंदरपुर (बलिया) पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश और आंधी तूफान के बीच कईयों के आशियाने उजड़ गए हैं, जिससे परिवार के सामने विवशता और भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है, पीड़ित परिवार की महिला ने समाजसेवियों समेत शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के ग्राम मुड़ियापुर स्थित तुरैहा बस्ती में गुरुवार की देर रात तेज बारिश और आंधी के चलते मोहन तुरैहा का घर गिरने लगा, आननफानन मे परिवार के सदस्यों ने इधर उधर भाग कर अपने आप को सुरक्षित किया, इस दौरान घर में खाने पीने के सामान से लेकर ओढ़ने, सोने व बैठने के सभी घरेलू सामान नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गए, घोर निर्धनता में अपना जीवन यापन कर रहे मोहन तुरैहा के परिवार के सामने इस समय भोजन की सबसे बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है, ऐसे में पीड़ित परिवार ने समाजसेवियों समेत  शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---