Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: भारी बारिश के बीच चोरों ने जमकर काटीं चांदी, इन दो घटनाओं को दिया अंजाम


सिकंदरपुर (बलिया) पिछले चार-पांच दिनों से  लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चोरों की फिर से चांदी कटने लगी है, बारिश और अंधेरे रात का फायदा उठाकर चोर रातों को एक बार फिर से क्षेत्र मे सक्रिय हो गयें हैं, और छोटी मोटी चोरियों को अंजाम भी देने लगे हैं।
ताजा मामला सिकन्दरपुर, बालुपुर रोड स्थित आंगनबाड़ी ऑफिस के पास का हैं, मिली जानकारी के अनुसार बालुपुर रोड मे आंगनबाड़ी ऑफिस के समीप हरदिया गांव निवासी श्रवण बिन्द के नए मकान का कार्य चल रहा हैं, गुरुवार की रात तेज बारिश के चलते श्रवण बिन्द अपने निर्माण कार्य स्थल से अपने पैतृक गांव हरदिया चले गए इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने श्रवण बिंद के निर्माणाधीन मकान से एक टुल्लू पंप व करीब सौ मीटर तार का बंडल उठा ले गए, वही गांग किशोर चट्टी कोल्ड स्टोर के समीप त्रिभुवन राम के मकान में से भी चोरों ने गुरुवार की रात भारी बारिश के बीच टुल्लू पंप पर हाथ साफ दिया, जिसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---