सिकन्दरपुर (बलिया) खेजुरी पुलिस ने गोडवरा गांव निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित पेंशन लेने के लिए फर्जी अभिलेख तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी के तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड पन्दह के गोडवरा ग्राम सभा के ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश राय ने थानाध्यक्ष खेजुरी को प्रार्थना पत्र देकर गोडवरा गांव निवासी नमो नारायण चौधरी पुत्र स्वर्गीय राम वृक्ष चौधरी के ऊपर फर्जी शपथ पत्र देकर परिवार रजिस्टर नकल जारी कराने एवं परिवार रजिस्टर नकल का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया था, जिस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
सूत्रों की मानें तो नमो नारायण चौधरी के पिता रामवृक्ष चौधरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे उनके मरने के बाद उनके पुत्र नमो नारायण चौधरी ने दूसरी महिला को अपनी मां बनाकर पेंशन लेना शुरू कर दिया जबकि उनकी मां की मौत पहले ही हो चुकी थी यह बात जब ग्राम पंचायत अधिकारी को पता चला तो उनके द्वारा जांच किया गया और उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया जिसके बाद नमो नारायण चौधरी के विरुद्ध अभिलेख में छेड़छाड़ कराने व फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया इस कार्रवाई से गांव सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

