Left Post

Type Here to Get Search Results !

सलेमपुर लोकसभा: ये युवा समाजसेवी निर्दलीय ताल ठोकने को तैयार, इस तिथि को कर सकतें हैं नामांकन


सिकन्दरपुर (बलिया) युवा समाजसेवी नियाज अहमद सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से निर्णय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकने को तैयार हैं, नियाज अहमद सलेमपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के जमुई ग्रामसभा के मूल निवासी हैं, खास बात यह है कि नियाज अहमद परिचय के मोहताज नहीं है, और इनकी पकड़ लगभग हर वर्ग पर है, फिलहाल यह समाजसेवी सिकन्दरपुर क्षेत्र में शिक्षा संस्थान के माध्यम से शिक्षा जगत में अपनी अलख जगा रहे हैं, चाय की दुकान से लेकर हर वर्ग के लोगों के दिलों में इनके लिए एक अलग स्थान है, शोषित पीड़ित, निरीह व असहाय लोगों को निस्वार्थ सेवा में पिछले कई वर्षों से लगे नियाज अहमद चुनाव मैदान में उतरेंगे यह बात सुनने के बाद क्षेत्रीय दलों समेत राष्ट्रीय पार्टियों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में बौखलाहट की स्थिति बन गई है, नामांकन के बाद स्थिति क्या होगी यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नाम सामने ना लाने की शर्त पर नियाज अहमद के एक करीबी मित्र ने बताया कि नियाज अहमद  25 अप्रैल दिन गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर ने के बाद पूरे लोकसभा क्षेत्र में रोड शो आयोजित कर आम जनता से रूबरू होंगे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---