Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सिलेंडर से लगी आग मे 6 बकरियों समेत दो झोपड़ियां जलकर खाक


सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भड़ीकरा चट्टी पर बृहस्पतिवार की देर शाम खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी आग में 6 बकरियों सहित दो झोपड़िया जलकर राख हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भड़ीकड़ा निवासी सुदर्शन राजभर के घर की महिलाएं बृहस्पतिवार की रात्रि खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर की पाइप में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आ स्थानीय लोग कुछ समझ पाते हैं तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और देखते ही देखते हैं घर में मौजूद 2 सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग लगी की सूचना पर सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष राम सिंह व सौ नंबर की गाड़ियां मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने के 1 घण्टे बाद मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी जब पहुँची तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे। सुदर्शन राजभर की झोपड़ी में रखे गए 5 कुंतल गेहूं, 3 कुंटल चावल, जेवर, नगद पैसा, सहित रोज के उपयोग में आने वाली घरेलू सामान जलकर राख हो गई। वहीं रामाकांत राजभर के झोपड़ी में रखे 10 कुंटल गेहूं, 5 कुंटल चावल, सहित महिलाओं के जेवर, नगद पैसा सहित खाने-पीने की सभी घरेलू समान सहित 6 जिन्दा बकरीया जल कर राख हो गई। सुदर्शन व रामाकांत के घर में रखा सिलेंडर फटा है, शुक्रवार की सुबह मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचकर मौके का जायजा भी लिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---