Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: भाजपा उम्मीदवार की गुंडई आई सामने, ड्यूटी पर तैनात दरोगा की जमकर किया पिटाई


इटावा (ब्यूरो) इटावा में भाजपा प्रत्याशी (आगरा से सांसद) डा.रामशंकर कठेरिया की गुंडई खुब देखने को मिली, बिना परमीशन चल रही भाजपा की नुक्कड़ सभा को रोके जाने पर अपनी ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को रामशंकर कठेरिया और उनके कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा, चकरनगर थाने के बीहड़ के गाँव पथर्रा में भाजपा प्रत्याशी (आगरा से सांसद) डा.रामशंकर कठेरिया की कमाल की गुंडई देखने को मिली। बिना परमीशन चल रही भाजपा की नुक्कड़ सभा को रोके जाने पर एक दरोगा को रामशंकर कठेरिया और उनके कार्यकर्ताओ ने जमकर पिटाई कर दी। यह मामला बीते बुधवार का है।

इतना ही नहीं वे लोग दरोगा का मोबाइल भी छीनकर फरार हो गये, मामले की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन व दरोगा की पिटाई करने पर भाजपा उम्मीदवार डा. राम शंकर कठेरिया व उनके अन्य समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, आचार संहिता लागू होने के बावजूद 40-45 गाड़ियों के काफिले में भाजपा प्रत्याशी खुलेआम घूम रहे थे, बिना अनुमति सभा करने और दरोगा को पीटे जाने के आरोप में डा.कठेरिया को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---