रतनपुरा (मऊ) लोकसभा चुनाव में भले ही आचार संहिता का पालन कराने के बड़े बड़े वादे किए जा रहे हों ।लेकिन एभी भी क्षेत्र के तमाम जगहों पर लगी हुई होर्डिंग्स और पेंटिंग्स आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहीं हैं।
ऐसा ही नजारा हलधरपुर बेलौझा मुख्य मार्ग पर स्थित गाँव कुड़वा , चकमंझारिया और नवपुरवा के प्रवेश द्वार पर केंद्र सरकार की 'दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का' की होर्डिंग पर लगी तस्वीर मुस्कुरा रही है ।
इसमें विजली विभाग द्वारा सौभाग्य योजना की प्रधानमंत्री युक्त फ़ोटो लगी होर्डिंग भी लगी हुई है। इस तरह सरकारी योजनाओं के तहत लगी सरकारी प्रचार आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहीं हैं। प्रशासन की सक्रियता और आचार संहिता की गंभीरता पर कई सवाल खड़े होते हैं और साथ ही लोंगो में ब्यापक आक्रोश भी दिखाई दे रहा है।
रिपोर्ट- मऊ ब्यूरो ए० एल० यादव "समदर्शी"

