सिकन्दरपुर (बलिया) भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सलेमपुर के प्रत्याशी व वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा का विधानसभा सिकंदरपुर के अंतर्गत विधायक संजय यादव के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह "विजय संकल्प यात्रा" विधायक आवास सिकन्दरपुर से शुरू होकर बस स्टैंड चौराहा सिकन्दरपुर, बसारिखपुर, खरीद, पुरुषोत्तम पट्टी, पिलुई, अजऊर, अजनेरा,हथौज, खेजुरी, खड़सरा, कल्यान डेहरा, रक्सा, मेउली, पकड़ी, उकछी, गढ़मलपुर, पूर, टण्डवा मोड़, एकईल, डकिनगंज, लखनापार, इसार पिथापट्टी, सिकिया, खटंगा, देवकली, बेलसड़ी, बघुड़ी, मालदह, नवरतनपुर, नरहनी, कठौड़ा, जमूई, मठिया होते हुए सिकन्दरपुर नगरा मोड़ से पुन: विधायक आवास पर आकर संपन्न होगा।
विधायक प्रतिनिधि अंजनी यादव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे इस विजय संकल्प यात्रा में भाग लेने की अपील किया है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

