Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस गेहूँ क्रय केन्द्र व विपणन गोदाम पर जिला खाद्य व विपणन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दियें ये निर्देश


बांसडीह (ब्यूरो)  जिला खाद्य व विपणन अधिकारी नरेन्द्र कुमार तिवारी ने गुरूवार को केवरा विपणन गोदाम पर स्थित गेहू क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने गेहूं बेचने आये किसानो से बातचीत किया तथा केन्द्र पर सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होने किसानो के कागजातो व नम्बरिग की भी जांच किया। 
नरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि विपणन विभाग के केवरा क्रय केन्द्र पर 35 हजार कुंतल गेहू क्रय करने का लक्ष्य रखा गया हैं। यह जनपद के बड़े केन्द्रो में से एक हैं। यहां किसानो के लिये शेड के साथ ही पीने के पानी आदि की व्यवस्था रखने का एसएमआई को निर्देश दिया। उन्होने बताया कि अभी किसानो की गेहू की कटिग का कार्य चल रहा हैं इसलिये कम किसान गेहू लेकर आ रहे हैं। नरेन्द्र तिवारी ने जिले के किसानो से अपने नजइीक के क्रय केन्द्र पर जाने तथा साफ सुथरा एफसीआई के मानक के अनुरूप गेहू ले जाने का अनुरोध किया। एसएमआई राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि लगभग पांच सौ किसानो ने आनलाइन पंजीकरण कराकर क्रय केन्द्र पर अपनी नम्बरिग कराया हैं। उन्होने बताया की मोबाईल पर दो दिन पहले गेहू लाने का दिन व समय बता दिया जायेगा। किसानो को बीस रूपया प्रति कुंतल उतराई की रकम नगद देना होगा। किसानो को 1840 रूपया प्रति कुंतल बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से देना होगा। गुरूवार को गंगौली गांव के विजय प्रताप ने अपना 70 कुंतल गेहू क्रय केन्द्र पर बेचा। अधिकारियो ने गेहू की क्वालिटी की जांच किया। इस दौरान क्षेत्रिय विपणन अधिकारी शीतला प्रसाद सरोज, विपणन निरीक्षक कृष्ण मुरारी मिश्रा आदि थे।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---