बलिया (ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में व्यापारियों को पेंशन पर पत्रकारों का पूरे घोषणापत्र में एक जिक्र तक नहीं होने पर जनपद के पत्रकारों ने भारी नाराजगी जताई है, बुधवार को आयोजित प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकारों ने भाजपा के घोषणा पत्र को वर्ग विभेद करने वाला बताया, प्रेस क्लब के संगठन मंत्री जय शंकर पांडे ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने लगातार पत्रकारों को धोखा दिया है अब भाजपा भी उसी राह पर चल पड़ी है, 5 साल में पत्रकारों के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी नई योजना नहीं बनाई गई, आगामी सरकार बनने पर भी कुछ मिलने की उम्मीद दूर-दूर तक नहीं दिखती।
इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ मोहन चंद्रगुप्त, अशोक कुमार वर्मा, सरदार महेंद्र सिंह, शुभम चतुर्वेदी, के के पाठक, देव कुमार सिंह, डॉ जगदीश, ओम प्रकाश उपाध्याय व विवेक चौबे आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- पीएमए

