बांसडीह (बलिया) क्षेत्र के मैरीटार गांव में काली मंदिर पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ व नवदुर्गा की मूर्ति की स्थापना का शुभारम्भ गुरूवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। सुरहाताल से जल लेकर गाजे बाजे के साथ निकले पुरूष व महिलाओ के जयकारे से गांव भक्तिमय हो गया था। मैरीटार, बघौता मार्ग पर स्थित काली मंदिर पर बने यज्ञ मंडप से निकले श्रद्वालुभक्त सुरहाताल पंहुचे तथा सुरहाताल से जल भरकर जयकारा लगाते हुये यज्ञमंडप पंहुचे। इस दौरान भक्ति गीतो व देवी माता के जयकारा लगा रहे श्रद्वालुओ से गांव गुंजायान रहा। यज्ञाचार्य कृष्णानन्द वेदान्ती महाराज ने अग्नि प्रज्वलित कर महायज्ञ का शुभारम्भ किया। इस दौरान अश्वनी त्रिपाठी, विश्राम सिंह, श्री भगवान, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, हद्रयानन्द सिंह, राजवंशी उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह राम प्रताप निषाद आदि थे।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

