Left Post

Type Here to Get Search Results !

मुंबई: फिल्म जगत के इन 900 कलाकारों ने किया मोदी को सपोर्ट, कहा- मजबूर नहीं मजबूत सरकार बनाएं



मुम्बई (ब्यूरो) देश मे होने वाले इस बार लोकसभा चुनाव में फिल्म जगत का अच्छा खासा असर दिखाई दे रहा है, वॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने जहां राजनीतिक पार्टी जॉइन कर ली है, वहीं कई अभिनेता व अभिनेत्रियां खुलेआम राजनीतिक दलों को खुलेआम सपोर्ट कर रहे है, अभी हाल ही में नसीरुद्दीन शाह सहित थियेटर जगत और कला क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट न देने की अपील की थी वहीं अब लगभग कला क्षेत्र से 900 कलाकारों ने आम लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट करने की अपील की है।
अपील करने वालों कलाकारों में मुख्य रूप से विवेक ओबेरॉय, कोइना मित्रा, अनुराधा पौडवाल, पंडित जसराज, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान, मालिनी अवस्थी, शंकर महादेवन जैसे कलाकारों के नाम हैं. लेटर में लिखा है- ''कला एवं साहित्य से जुड़े हम सभी देश के सभी नागरिकों से ये अपील करते हैं कि वे किसी पूर्वाग्रह और दबाव से मुक्त रहते हुए नई सरकार का चयन करने के लिए अपने वोट का उपयोग करें, कहा गया है कि देश मे मजबूर नहीं मजबूत सरकार बनाएं।
आगे लिखा हैं कि पिछले पांच वर्षों में देश ने एक ऐसी सरकार देखी है जिसने करप्शन फ्री, सुशासन और डेवलपमेंट पर फोकस करने वाला प्रशासन दिया है, इसके अलावा जब देश के सामने आतंकवाद जैसी चुनौतियां हैं तब ऐसे में हमें एक मजबूत सरकार की जरूरत है कि मजबूर सरकार की.'' इस लेटर को 12 भाषाओं में आर्टिस्ट यूनाइट इंडिया वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले कला और थियेटर जगत के लगभग 600 लोगों ने बीजेपी को वोट ना देने की अपील की थी, सभी ने पत्र लिख कर देश के आम लोगों से कहा था- ‘‘वोट डाल कर बीजेपी और उसके सहयोगियों को सत्ता से बाहर करें." अपील करने वालों में मुख्य रूप से अमोल पालेकर, नसीरूद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड, एमके रैना और उषा गांगुली जैसी चर्चित हस्तियां भी शामिल थी।

रिपोर्ट- ए.टी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---