बाँसडीह (बलिया) भाजपा बाँसडीह नगर पंचायत के बूथ अध्यक्षो की एक आवश्यक बैठक भाजपा मंडल मंत्री मुनजी कुमार के आवास पर आयोजित की गयी आयोजित बैठक में आगामी 14 अप्रैल को बाँसडीह में आयोजित पिछड़ा सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गयी। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा बाँसडीह विधानसभा अध्यक्ष बृजभान चौहान ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। श्री चौहान ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को बाँसडीह में आयोजित पिछड़ा सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।भाजपा बाँसडीह विधानसभा संयोजक लक्ष्मण दूबे एंव भाजपा बाँसडीह मंडल के प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंसी ने कहा कि देश की जनता एक बार फिर मोदी सरकार को लाने के लिये तैयार बैठी है विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता से घबड़ा गया है एवं हताशा और निराशा में में बेबुनियाद बयानों और आरोपो को लगाने में लगा है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा बाँसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को बाँसडीह में आयोजित पिछड़ा सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और विपक्ष अपनी मंशा में विफल हो जायेगा।इस अवसर पर रामनाथ वर्मा, श्रीराम तिवारी, रजनीश गुप्ता, राजू पटेल, मनीष भारती, राजकुमार गुप्ता, अखिलेश शर्मा, अनूप सिंह, गोविंद गुप्ता, राकेश प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा और संचालन मण्डल महामंत्री कन्हैया प्रसाद ने किया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

