Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली रैली, दिया ये संदेश


खेजुरी (बलिया) तहसील क्षेत्र के हरिपुर खड़सरा में 10 अप्रैल दिन बुधवार को जेएनयू निस्वा स्कूल के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर आम लोगों को जागरूक किया रैली में सभी छात्रों ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता सूक्तियों की तख्ती मतदान देना अपना अधिकार बदले में ना लो उपहार, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान, लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता व वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से आदि की तख्तियां लेकर पूरे गांव में भ्रमण कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद असलम, उप प्रधानाचार्य अरुण वर्मा, वेचन शेख, मुन्ना यादव, जरीना खातून, निधी, स्वीटी पाण्डेय समेत विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संवाददाता सर्वेश कुमार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---