Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस तिथि को बसपा प्रदेशाध्यक्ष करेंगे विधानसभा सिकन्दरपुर का तूफानी चुनावी दौरा


सिकन्दरपुर (बलिया) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रत्याशी अपने अपने लोकसभा क्षेत्र में लगातार दौरा कर व जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपनी योजनाओं से अवगत करातें हुए अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं, इसी क्रम मे बसपा प्रदेश अध्यक्ष व 71 लोकसभा प्रभारी/प्रत्याशी आर० एस० कुशवाहा आगामी 11 अप्रैल दिन गुरुवार को सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र मे तुफानी चुनावी दौरा करेगें।
यह जानकारी देते हुए बसपा लोकसभा प्रभारी सलेमपुर रणजीत कुमार भारती ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा सपा व बसपा कार्यकर्ताओ के साथ ग्यारह अप्रैल को सुबह 7 बजे खेजुरी, 8 बजे विषहर, 8:30 वजे कल्याण डेहरा, 9 बजे रक्सा,9:30 बजे मेउली, 10 बजे सरया, 11 बजे सोनाड़ीह, 12 बजे पुर,12:30 बजे पकड़ी, 1 बजे उक्छी, 2 बजे रतसी, 3 बजे गढ़मलपुर सहूलाई, 4 बजे सहरोज़ा, 4:30 बजे फूलपुर, 5 बजे टड़वा, 6 बजे गौरामदनपुरा व शाम 8 बजे बेलसडी गांव में चौपाल के माध्यम से आम जनता से रूबरू होकर अपनी योजनाओं के बारें मे विस्तृत चर्चा कर सपा-बसपा गठबंधन के पक्ष मे मतदान करने की अपील करेंगे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---