बैरिया (बलिया) शिक्षा क्षेत्र बैरिया अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चकिया नं०2 पर कार्यरत एक कलयुगी शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने ही विद्यालय के कक्षा 4 व 5 में पढ़ने वाली छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है ।ध्यातव्य हो कि अरविंद कुमार, सहायक अध्यापक प्रा० वि० चकिया नं०2 शिक्षा क्षेत्र-बैरिया ने कक्षा4 व 5 में अध्ययनरत कतिपय छात्राओं के साथ (sexual harassment) मानसिक उत्पीड़न करते हुए प्रतिबंधित वीडियो फुटेज दिखाया है जो उनके विद्यालय में पदेन दायित्वो के निर्वहन में घोर उदासिनता के साथ शैक्षिक गतिविधियों से विरत होकर अनैतिक कार्यों में रूचि लेने को दर्शा रहा है । अभिभावकों के शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,बलिया संतोष राय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा क०प्रा०वि०रेवती से सम्बद्ध कर दिया है ।खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवती अवधेश कुमार राय को जांच अधिकारी नामित किया गया है ।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय पाण्डेय

