मऊ (ब्यूरो) जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के मालिक उमेश गुप्ता को सोमवार की सुबह तकरीबन 9:30 वजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर 18 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए प्राप्त सूचना के मुताबिक पेट्रोल पंप के संचालक पैसे लेकर बैंक जमा करने को जा रहे थे परन्तु रास्ते मे घात लगाए बदमाशों ने घटना की अंजाम देकर पैसे लेकर फरार होने में कामयाब हो गए।इसकी सूचना मिलते ही जिले के समस्त आला अधिकारी बड़ी संख्या में फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुच कर उमेश गुप्ता को वहां के नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया परन्तु स्थिति नाजुक बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल को भेज दिए।
पुलिस द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु वहाँ पर अगल बगल के दुकानो में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लग गए ।जबकि प्राप्त सूचना तक पेट्रोल पंप संचालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी ।
रिपोर्ट - मऊ ब्यूरो ए० एल० यादव "समदर्शी"

