बेल्थरा रोड (बलिया) पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ दूबे के आदेशानुसार चलाये जा रहे पशु तस्करी उन्मूलन अभियान के तहत उभांव थाना के पुलिस ने सक्रियता दिखाकर एक ट्रक पर बेरहमी व क्रुरता से लादे गये 22 अदद गोवंश पशु बरामद कर मौके से दो अदद तमन्चा व चार अदद जिन्दा कारतूस के साथ दो लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित कर लिया है।
उभांव थाना के प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उभांव थाने के उप निरीक्षक राम सिंह यादव व विनोद कुमार यादव अपने हमराही के साथ रविवार को दिन में लगभग तीन बजे स्थानीय नगर के चरण सिंह तिराहे के पास में कुछ काम से खडे थे कि उसी समय मुखबीर द्वारा उन्हें सूचना मिली कि मधुबन मऊ की ओर से एक ट्रक पर गोवंशीय पशु तस्करी के लिए इसी रोड से लाये जा रहे है। उभाव पुलिस ट्रक को पकड़ने व गोवंशीय पशुओं को बरामद करने के लिए अभी सोच रहे थे कि सामने से एक ट्रक आती हुई दिखाई दी। पुलिस द्वारा ट्रक को रोकने के लिए प्रयास किए जाने पर ट्रक चालक ने ट्रक न रोक कर पुलिस बल के ऊपर ही ट्रक को चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें दो हमराही पुलिस बच्चे लाल यादव व सोहन सोनकर को हल्की चोटे आ गयी है। फिर भी पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और तुर्तीपार के रेगुलेटर के पास राज्य मार्ग पर रेगुलेटर के पास पतला होने के कारण सामने से आ रहा दुसरा ट्रक को देखते हुए अपनी ट्रक चालक ने रोड किनारे खडा कर गोहू के खेत में दो लोग भागने लगे पर पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। दोनों के पास से देशी तमामचा बरामद हुआ है एक के पास से बारह बोर के कट्टा व दो जिन्दा कारतूस दुसरे के पास से 315 बोर का देशी कट्टा व 3जिन्दा कारतूस मिला है, उभांव थाना के प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा गो वंशीय पशुओं की दशा देखकर तो ट्रक से उन्हें उतारवाने के वक्त कई पशु अचेत हालत में मिले, उभाव के प्रभारी सिंह ने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलवा कर उनका इलाज कराया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये दोनो अभियुक्तों को शेरअली पुत्र कल्लू ग्राम दिलावर गढ़ थाना शिवरतन गंज जिला-रायबरेली व रामभवन मौर्य पुत्र दुर्गा प्रसाद ग्राम केशवपुर थाना हुसेनगंज जिला-फतेहपुर के निवासी को उभांव पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस के उपर ट्रक चढाकर हत्या करने के तहत 307/3/5 /8/25 आरम सेट मुकदमा दर्ज कर सोमवार को दोनो युवक को न्यायालय के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता अरविंद यादव

