Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस गांव में नौ दिवसीय श्री रुद्रमहायज्ञ का हुआ भव्य समापन


धनौतीधूरा (बलिया) विकास खण्ड गड़वार अंतर्गत रतसर कस्बे से सटे धनेश्वरनाथ धाम धनौती धूरा में सोमवार 25 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ ही प्रारंभ हुए नौ दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ का समापन मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुई । यज्ञकर्ता श्री श्री 108 श्री जगत नारायण दास जी महाराज ने बताया कि मानव कल्याण के उद्देश्य से महारूद्र यज्ञ का आयोजन होता है ।मुख्य यज्ञाचार्य पं० सुनील पाण्डेय (आचार्य ) जी के साथ 11 विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों द्वारा यज्ञ की पूर्णाहुति कराई । धनेश्वर नाथ धाम क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों में से एक प्रमुख धाम है जहाँ पूरे वर्ष भक्तों का तांता लगा रहता है । ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ के दर्शन पाकर भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है । यज्ञ में मथुरा से आयी रासलीला पार्टी ने नौ दिन तक बड़ा ही मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया ।रासलीला के कलाकारों ने अपने कृत्यों से सबका मन मोह लिया।

यज्ञ के नौवें दिन कंस वध के साथ ही रासलीला का समापन हुआ ।पूर्णाहुति के बाद आयोजित भण्डारे में दूर-दराज से आए संत, महात्माओं संग क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भक्तों ने रात्रि 12 बजे तक छक कर प्रसाद ग्रहण किया । यज्ञ संयोजक प्रेमदास जी महाराज (फलाहारी बाबा) द्वारा साधु, संत, महात्माओं को अंग वस्त्र एवं दक्षिणा देकर विदा किया गया ।यज्ञ कर्त्ता जगत नारायण दास जी महाराज ने भण्डारे में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया ।यज्ञ स्थल पर भारी भीड़ की सुरक्षा के मद्देनजर चौकी प्रभारी श्री देवेन्द्रनाथ दूबे अपने दल-बल के साथ चक्रमण करते रहे। यज्ञ को सफल बनाने में धनेश्वरनाथ धाम सेवा समिति के वालंटियर सहित आकाश मौर्य, चन्द्रशेखर यादव, छटठू यादव, पिन्टू गुप्ता,  नरेन्द्र सिंह, अजय राजभर, जंगबहादुर यादव, शिव कुमार यादव, अरविन्द यादव, श्याम गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---