बलिया (ब्यूरो) कोतवाली थाना क्षेत्र के जापलिनगंज मोहल्ले के एक कुवे से दुर्गंध निकलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुए के अंदर किसी डेड बॉडी के होने की आशंका व्यक्त की शहर कोतवाल शशी मौली पांडे ने तत्काल कुए के अंदर से डेड बॉडी को रस्से की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकलवाया, मासूम का शव बाहर आते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया।
बताते चलें कि 28 मार्च 2019 से गुम हुए 4 वर्षीय बालक शिवम पुत्र मुकेश लाल निवासी जाप लिंग गंज के परिवार के लोग खोजबीन कर करते रहे मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका 29 मार्च को परिवार के सदस्यों ने कोतवाली जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही थी लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि एक कुए से दुर्गंध निकल रहा है उस पर तत्काल कोतवाल शशी मौली पांडे मौके पर पहुंच गए और कुएं से शव को बाहर निकाला गया बच्चे का शव बुरी तरह सड़ चुका था, यह देख मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया, कोतवाल द्वारा उच्च अधिकारी को सूचना देते ही मौके पर सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया, बच्चे का शव देखकर परिवार के लोगों की हालत खराब हो गई, पुलिस ने परिवार वालों को कहा कि इसकी जांच की जा रही है जो इसमें जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

