सिकन्दरपुर (बलिया) नवानगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चक्खान के चतुरसंठी प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानाध्यापक नेहाल अहमद के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल पूरे गांव का भ्रमण कर अभिभावकों व छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं प्रधानाध्यापक नेहाल अहमद ने बताया कि आज सरकारी प्राथमिक विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों को मात दे रहा है। जो सुविधा प्राथमिक विद्यालय में मिल रही है वह सुविधा कन्वेंट स्कूलों में भी नहीं मिल पा रही है। जिससे अब बच्चों के रुझान प्राथमिक विद्यालयों की तरफ बढ़ रहा है। इस मौके पर संध्या यादव सहायक अध्यापक, अनिल कुमार गुप्ता शिक्षामित्र, लालसा यादव शिक्षामित्र, बलवंत कुमार सहित छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- रमेश जायसवाल

