बांसडीह (बलिया) मतदाता जागरुकता अभियान के लिये मंगलवार को एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में ब्लाक कर्मचारियो के साथ ही शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम सहित स्कूली बच्चो ने भाग लिया। ब्लाक कार्यालय परिसर में एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया एवम खुद साथ मे पूरे नगर का पैदल भर्मण की। रैली में शामिल लोग सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, घर घर साक्षरता लायेगे, सबसे वोट दिलवायेगे, जन जन की पुकार हैं वोट देा अधिकार हैं, पहले मतदान फिर जलपान आदि नारा लगा रहे थे। रैली नगर के इलाहाबाद बैंकरोड, गुदरी बाजार, बड़ी बाजार, स्टेट बैंक रोड आदि मार्गो से होते हुये तहसील परिसर में समाप्त हुआ।
रैली में बीडीओ पी एन त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सीडीपीओ पीयूष कुमार, प्रधानाध्यापक एहसानुल हक, अरविन्द मौर्या, सत्यदेव सिंह, अब्दुल जलील, प्रेम सिंह, आदि लोग थे।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

