रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के रतसर कलाँ गांव में मंगलवार को ग्रामप्रधान स्मृति सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर के जच्चा-बच्चा केंद्र को प्रसूति से संबंधित आवश्यक सामान उपलब्ध कराया ।प्रमुख रूप से डिजिटल नान कॉन्टैक्ट थर्मामीटर, बी०पी०चेक मशीन, डाप्लर मशीन, वेइंग मशीन, दीवाल घड़ी, हार्पिक, डेटोल हैंड वाश , वाइपर, बाल्टी, मग, मेंटेनेंस रजिस्टर, दो चौकी, सीलिंग फैन आदि सामान दिया गया ।स्मृति सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण कड़ी है ।इसमें भी जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य अति महत्वपूर्ण है ।
बताते चले कि इन सामानों के आभाव में मरीजों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था । ए० एन० एम०आशा देवी ने कहा कि स्वच्छता सम्बन्धी व अन्य छोटी- बड़ी कई परेशानियां थी जो इन सामानों के मिलने से काफी हद तक कम होंगी ।प्रधान जी हमेशा इन सब बातों का ध्यान रखती है ।इस अवसर पर ग्रामप्रधान स्मृति सिंह, लोकेश्वर पाण्डेय, ए० एन० एम०आशा देवी, स्टाफ नर्स पूनम वर्मा, आशा बहू चिंता देवी ,दाई चमेली देवी ,शैलेष यादव मेडिकल टेकनीशियन, असलम मेंबर ,वेद प्रकाश खरवार आदि मौजूद रहे ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय


