Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इस विधानसभा के इस गांव में पहुंचा जागरूकता रथ, इन भ्रांतियों को किया दूर


सिकन्दरपुर (बलिया) मतदाताओं के बीच ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रति हर किसी प्रकार के भ्रम को दूर करने के लिए ईवीएम के डेमो द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सिकन्दरपुर विधानसभा के ग्राम बनकटा कला में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के साथ जागरूकता रथ पहुंची। साथ में मौजूद लेखपाल सौरभ यादव व मनोज कुमार ने दोनों मशीनों के डेमो को दिखाया, कैसे काम करती है इसके बारे में बताया और उससे सम्बन्धित ग्रामीणों की भ्रांतियों को दूर किया।  

मास्टर ट्रेनर सौरभ यादव ने बताया कि  मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट मशीन के विषय में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। मतदान के दौरान मतदाताओं की सभी शंकाओं के समाधान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीवीपैट नामक एक नई यूनिट को ईवीएम मशीन के साथ जोड़ा गया है। जिससे मतदान के दौरान मतदाता द्वारा डाले गए वोट की एक पर्ची 7 सेकंड के लिए मतदाता को वीवीपैट मशीन स्क्रीन में दिखाई देगी। बनकटा कला गांव में दर्जनों लोगों को इन मशीनों के बारे में बताया गया और मतदाताओं की जिज्ञासाओं व प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इस दौरान मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। लेखपाल मनोज कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---